शामली जिले के कैराना कस्बे में पारिवारिक विवाद के बीच दर्दनाक हादसा हो गया. एक महिला के खुद को आग लगाने के प्रयास के दौरान कमरे में धुआं भर गया, जिससे उसकी दो मासूम बेटियों की दम घुटने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.