इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में नए सितारे उभर रहे हैं. पुराने दिग्गज अब लग रहा है कि आईपीएल से ऊब चुके हैं या फिर खुद को अपग्रेड नहीं कर पा रहे हैं. हर टीम के पास कुछ ऐसे युवाओं की फौज है, जिनका नाम आपने भले ही कम सुना हो लेकिन अब वो टीम की रीढ़ बन चुके हैं. लेकिन फिर भी ऐसा क्या है कि टीमें दिग्गजों को प्लेइंग-11 में ढो रही हैं.