छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में धान खरीदी फड़ पर एक व्यापारी के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। ग्राम कौंदकेरा निवासी सकरूराम नाग 7 जून को उड़िदगांव बांध के पास धान और मक्का खरीदी का फड़ लगाकर बैठे थे। दोपहर करीब 12 बजे एक सफेद कार से पांच लोग मौके पर पहुंचे और व्यापारी से विवाद करने लगे। आरोप है कि उन्होंने सकरूराम के साथ मारपीट की और 2 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की धमकी भी दी। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Source: Source