गुरुग्राम में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज के शहर की विभिन्न निर्माणाधीन साइटों और झुग्गियों में मजदूरी का काम कर रहे थे। जांच में खुलासा हुआ कि ये सभी कालियागंज बॉर्डर के रास्ते एक एजेंट की मदद से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से बांग्लादेशी नागरिकता के दस्तावेज बरामद हुए हैं। डीसीपी क्राइम हितेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस का यह विशेष सत्यापन अभियान लगातार जारी है। पुलिस अब गृह मंत्रालय की सहायता से इन सभी को वापस डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों, कर्मचारियों और घरेलू सहायकों का पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वैध रूप से रह रहे नागरिकों को इस अभियान से घबराने की जरूरत नहीं है। Source: Source Post navigation प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत मामला: फैज़ल खान पर लगे गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग तेज झज्जर एनकाउंटर: पुलिस पर फायरिंग करने से पहले इंद्रपाल ने दी थी धमकी, कहा- ‘दो मर्डर कर चुका हूं, दो-चार और कर दूंगा’