लुधियाना के कोहाड़ा-लाछोवाल रोड स्थित ‘सेखों टेलिकॉम’ नाम की मोबाइल दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार प्रभदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 और 5 जून की दरमियानी रात को चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर भारी मात्रा में मोबाइल एसेसरीज, महंगे एयरपॉड्स, ब्लूटूथ स्पीकर और 8 से 9 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित द्वारा की गई अपनी निजी जांच में मोहम्मद मुमताज और मोहम्मद अनवर का नाम सामने आया। थाना जमालपुर पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर 15 जून को दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है। Source: Source Post navigation पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: लूट व अपहरण के 2 आरोपी गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली लुधियाना: फिरौती गैंग को पनाह देने के आरोप में ‘होटल रॉयल मैनर’ का मालिक गिरफ्तार