छत्तीसगढ़ में थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग 2 जुलाई को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित करेगा। यह इंटरव्यू रायपुर के संबल केंद्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों पर चयन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के पात्र तृतीय लिंग समुदाय के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में की जाएगी। आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा। विभाग का उद्देश्य थर्ड जेंडर समुदाय को रोजगार से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना है। समाज कल्याण विभाग ने अधिक से अधिक पात्र लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। Source: Source Post navigation पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: आशीर्वाद योजना के तहत 3,282 बेटियों की शादी के लिए 16.74 करोड़ रुपये जारी उत्तराखंड बॉर्डर पर भारी बवाल: कर्णप्रयाग जाने पर अड़ी महिला निहंग, पुलिस के साथ घंटों चला गतिरोध