छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रेलवे परियोजना के एक वरिष्ठ अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित से शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देकर 20.70 लाख रुपये ठग लिए गए। अधिकारी पेंड्रा रोड-गेवरा रेल लाइन परियोजना में उपकरण मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। ठगों ने ‘मानसा कैपिटल’ नाम की कथित ट्रेडिंग कंपनी के जरिए निवेश का झांसा दिया। पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 20.70 लाख रुपये निवेश किए। फर्जी ट्रेडिंग ऐप पर उनके निवेश पर करीब 80 लाख रुपये का काल्पनिक मुनाफा दिखाया गया। जब उन्होंने राशि निकालने की कोशिश की तो पैसा खाते में ट्रांसफर नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने कंपनी और संपर्क व्यक्ति से बात करने का प्रयास किया, लेकिन सभी मोबाइल नंबर और पोर्टल बंद मिले। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगी की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अनजान निवेश प्लेटफॉर्म और अधिक मुनाफे के झांसे से सतर्क रहने की अपील की है। Source: Source Post navigation बिजनौर में 7 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, पशुओं का इंजेक्शन लगाने का आरोप; हत्या की जांच शुरू हांसी में महिला से कथित मारपीट का वीडियो वायरल, कपड़े फाड़ने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप; पुलिस जांच में जुटी