रायपुर में आवासीय कॉलोनियों को निशाना बनाने वाले एक सक्रिय गिरोह के दो फरार सदस्यों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डीडी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांच सूने मकानों और तीन दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। गिरोह के एक अन्य सदस्य सिद्धार्थ सिंह को पहले ही पुलिस हिरासत में लिया जा चुका था, जिसकी निशानदेही और पूछताछ के आधार पर इन दोनों को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और दो एक्टिवा वाहनों सहित कुल 4.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये गिरोह किसी अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल था। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र के निवासियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने घर को सूना छोड़कर जाते समय सतर्क रहें और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करें।

Source: Source