पलवल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इनकम ग्रोथ प्लान के नाम पर 63 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पोंटा साहिब निवासी विश्वास अग्रवाल के रूप में हुई है। पीड़ित विनोद कुमार ने शिकायत दी थी कि यूट्यूब विज्ञापन के झांसे में आकर उन्होंने 3 महीने में 500 फीसदी मुनाफे के लालच में ठगों के खातों में 63 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। पैसे निकालने के प्रयास में और रुपये मांगे जाने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ा और उसके पास से दो मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किए हैं। अब आरोपी को रिमांड पर लेकर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी गई राशि की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। Source: Source Post navigation ग्वालियर: छात्रा के साथ दुष्कर्म और अपहरण, ‘भाई’ मानने वाले युवक ने ही किया विश्वासघात बागपत: मूसलाधार बारिश से तालाब बना बिजली उपकेंद्र, ट्रांसफॉर्मर डूबे; कर्मचारियों ने जान जोखिम में डाल संभाले हालात