हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 19 जुलाई को सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों (SMC) के साथ एक राज्य-स्तरीय ऑनलाइन संवाद करेंगे। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के प्रभावी संचालन, शिक्षा के स्तर में सुधार और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री इस दौरान विद्यालय विकास, छात्रों की उपस्थिति, स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण और ‘विकसित हरियाणा-2047’ के लक्ष्य को लेकर चर्चा करेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वीसी के माध्यम से आयोजित होने वाले इस संवाद में एसएमसी सदस्य सीधे मुख्यमंत्री से जुड़कर अपने सुझाव साझा कर सकेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तकनीकी व्यवस्था और एसएमसी सदस्यों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें। प्रत्येक जिले से एक एसएमसी का चयन कर विशेष रूप से संवाद के लिए तैयार रहने को कहा गया है। यह पहल राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और परिणाम-उन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Source: Source Post navigation UGC-NET पेपर लीक विवाद: छात्र नेता दीपक धनखड़ अंडरग्राउंड, राहुल गांधी के पोस्ट के बाद CID की दबिश तेज IIT कानपुर ने जारी किया B.Cyber प्रवेश परिणाम 2026, शॉर्टलिस्ट और कट-ऑफ भी घोषित