मोगा जिले के गांव रोडे में शराब के नशे में हुए एक मामूली पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक मेहरजीत सिंह, जो शराब का आदी था, अक्सर अपने भतीजे लवप्रीत सिंह के साथ झगड़ा करता था। 8 जुलाई की शाम नशे में धुत मेहरजीत सिंह और लवप्रीत के बीच तीखी बहस और हाथापाई हुई। इसी दौरान भतीजे के पास मौजूद लोहे की रॉड अनजाने में मेहरजीत सिंह के सिर में जा लगी, जिससे उसे गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बहन जसप्रीत कौर के बयानों के आधार पर आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल की वीडियोग्राफी और साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। Source: Source Post navigation दो दिन की बारिश से एनसीआर बेहाल, जलभराव और जाम ने खोली शहरों की तैयारियों की पोल बिहार में बेलगाम अपराधी: दरभंगा-सीवान में हिंसा के बाद मुजफ्फरपुर में व्यापारी को मारी गोली