फरीदाबाद जिला जेल के पास शनिवार दोपहर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 43 वर्षीय संजय सिंह के रूप में हुई है। वह बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया का रहने वाला था। संजय सिंह फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में एक आरएमसी कंपनी में मजदूरी करता था। वह रोजगार की तलाश में अपने गांव से फरीदाबाद आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में अधिक शराब सेवन के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Source: Source