महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। श्रीलंका में कथित ऑनलाइन सट्टा संचालन से जुड़े एक ठिकाने पर स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 147 भारतीय युवकों को हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें छत्तीसगढ़ के भिलाई, दुर्ग, रायपुर और राजनांदगांव के युवक शामिल बताए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ युवक भी इस कार्रवाई की जद में आए हैं। सभी के पासपोर्ट और वीजा जांच के लिए जब्त कर लिए गए हैं। स्थानीय पुलिस पूरे नेटवर्क और उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है। मामले में मुख्य आरोपी सिकंदर की तलाश भी तेज कर दी गई है। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगा रही हैं। भारत और श्रीलंका की संबंधित एजेंसियां मामले में आवश्यक समन्वय कर रही हैं। आगे की जांच के आधार पर अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Source: Source