रेवाड़ी साइबर पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक एजेंसी दिलाने के नाम पर 11.64 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी करीब डेढ़ साल बाद हुई है। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार उर्फ प्रदुमन को दिल्ली से पकड़ा है। आरोपी पर फर्जी एजेंसी के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस और प्रोडक्ट के लिए रकम ट्रांसफर करवाने का आरोप है। शिकायतकर्ता नवीन प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एजेंसी से जुड़ी जानकारी देखने के बाद आरोपी से संपर्क किया था। इसके बाद उससे ऑनलाइन फॉर्म भरवाकर रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 58,410 रुपये लिए गए। बाद में प्रोडक्ट, एग्रीमेंट फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट और इंश्योरेंस के नाम पर लाखों रुपये जमा करवाए गए। पैसे देने के बाद जब कोई सामान नहीं मिला और संपर्क नंबर बंद हो गए, तो पीड़ित को ठगी का पता चला। जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते में ठगी की रकम में से 1.58 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों और ठगी की रकम बरामद करने की कोशिश की जाएगी। Source: Source Post navigation एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत और दो गंभीर घायल हिसार पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ित को लौटाए 17 हजार रुपये, SP ने 1930 पर शिकायत की अपील की