उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित न्यू जीवनदान अस्पताल में चोरी की घटना सामने आई है। तड़के एक चोर अस्पताल के वार्ड तक पहुंच गया। आरोपी ने इलाज करा रहे सो रहे मरीजों के तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोरी के दौरान आरोपी ने अपना चेहरा तौलिये से ढक रखा था। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां कैद हुई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। अस्पताल प्रशासन और मरीजों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जल्द आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। Source: Source Post navigation सुजानपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टर का फोन बरामद मंगलुरु बस स्टैंड पर नर्स की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती