छत्तीसगढ़ सरकार की सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में शामिल सरगुजा का एक ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता हो गया। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र के पलका गांव निवासी 48 वर्षीय ग्रामीण जलगांव रेलवे स्टेशन से गायब हुआ। 22 जून को 87 श्रद्धालु सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। वापसी के दौरान 26 जून को जलगांव स्टेशन पर ग्रामीण के लापता होने की जानकारी मिली। साथी श्रद्धालुओं ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने महाराष्ट्र पहुंचकर भी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। भुसावल रेलवे पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की है। लापता ग्रामीण की पत्नी ने पति को खोजने के लिए अपनी जमीन 65 हजार रुपये में गिरवी रख दी। अब तक परिवार खोजबीन में करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च कर चुका है। परिजनों ने सरगुजा कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है। परिवार लगातार ग्रामीण की तलाश में जुटा हुआ है।

Source: Source