लुधियाना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना स्थानीय वाईसीपी पेट्रोल पंप के सामने हुई। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में पाली राम नामक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई। मृतक लुधियाना में काम करता था और वहीं रह रहा था। उसकी पत्नी कांता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले ही पति के पास आई थी। 18 जुलाई की सुबह पाली राम पत्नी को मुख्य सड़क पर छोड़कर साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे कंटेनर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति को बचने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद आरोपी चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Source: Source