छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 55 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस को जांच के दौरान अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में महिला वारदात से पहले दो संदिग्ध युवकों के साथ दिखाई दी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों की पहचान और तलाश तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई गई है। पुलिस के अनुसार महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और पत्थर से हमला किए जाने की संभावना है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। जांच टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। संदिग्धों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों और ऑटो चालकों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच में क्राइम ब्रांच, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। Source: Source Post navigation दुर्ग में साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, कमीशन लेकर बैंक खाते देने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश, फरीदाबाद के तीन आरोपी गिरफ्तार, 5.80 लाख की साइबर ठगी का खुलासा