छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देशदेखा में पिकनिक मनाने गए चार दोस्त आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसा रविवार को हुआ। घटना के समय युवक अपने दोस्तों की मोबाइल से तस्वीरें खींच रहा था। बिजली गिरने से कुनकुरी निवासी 23 वर्षीय गौरव खलखो की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य दोस्त भी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पिकनिक स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर दुख जताया है।

Source: Source