हरियाणा के पलवल जिले के हथीन क्षेत्र में महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दो आरोपियों ने पहले घर में घुसकर महिलाओं के साथ कथित छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करने पर उन्होंने धमकी दी। कुछ देर बाद आरोपी कई अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे, देसी कट्टा और ईंट-पत्थर लेकर वापस आए और परिवार पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान गंभीर हालत में एक महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया। आरोप है कि अस्पताल ले जाते समय भी आरोपियों ने रास्ता रोककर धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 11 नामजद समेत कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। Source: Source Post navigation अंतरजातीय विवाह के बाद एडवोकेट-दंपती के सामाजिक बहिष्कार का आरोप, SP से कार्रवाई की मांग CJP के ‘संसद चलो’ मार्च से पहले कथित चैट की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस