जांजगीर जिले के डभरा थाना क्षेत्र स्थित आरकेएम पावर प्लांट में एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धोबनीपाली निवासी 37 वर्षीय सर्विल बघेल के रूप में हुई है। वह प्लांट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार रात बी शिफ्ट के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उपचार के लिए रायगढ़ के जिंदल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्रारंभिक रूप से मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में प्लांट पहुंचे। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग भी रखी गई। मांग पूरी नहीं होने पर प्रदर्शनकारियों ने शव को प्लांट के मुख्य गेट के सामने रखकर धरना शुरू कर दिया। बारिश के बीच रात से जारी प्रदर्शन बुधवार सुबह तक चलता रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासनिक अधिकारी कंपनी प्रबंधन व प्रदर्शनकारियों के बीच समाधान के लिए बातचीत करते रहे। Source: Source Post navigation पंजाब-चंडीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान सामान्य से नीचे; बिजली की मांग 14 हजार मेगावाट पांच साल से अधूरा पड़ा वन विकास निगम का नया कार्यालय, जर्जर भवन से चल रहा काम