हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जाखल-चंडीगढ़ रोड पर बोलेरो और थार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा मंगलवार देर रात शिव शक्ति मंदिर के पास हुआ। टक्कर में थार सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान पंजाब के मूनक निवासी साहिल बंसल और सूरज के रूप में हुई है। सूरज के हाथ और नाक पर चोटें आई हैं। राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद बोलेरो में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बोलेरो लोहे के पाइपों से लदी हुई थी। पुलिस फरार वाहन सवारों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। Source: Source Post navigation पलवल में बेकाबू कार ने मचाया कहर, दंपती समेत तीन घायल; तीन वाहन क्षतिग्रस्त प्रेम विवाह के एक साल बाद पत्नी लापता, पति ने जेवर और नकदी ले जाने का लगाया आरोप