छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सरकारी राशन वितरण प्रणाली में बड़ी अनियमितता सामने आई है। खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शासकीय उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। जांच में ऑनलाइन रिकॉर्ड और दुकान में मौजूद राशन के स्टॉक में भारी अंतर मिला। रिकॉर्ड के अनुसार दुकान में 1034.01 क्विंटल चावल दर्ज था, जबकि मौके पर केवल 26.50 क्विंटल चावल मिला। इस तरह करीब 1007.51 क्विंटल चावल कम पाया गया। खाद्य विभाग ने मामले में हेराफेरी और कालाबाजारी की आशंका जताई है। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं मिला। दुकान अध्यक्ष ने स्टॉक रजिस्टर विक्रेता के पास होने की बात कही, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को भेजी। प्रारंभिक जांच में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अध्यक्ष धनंजय सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चावल की कमी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। Source: Source Post navigation खन्ना में स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, छह विदेशी युवतियां और मैनेजर गिरफ्तार मंत्री रणबीर गंगवा बनकर अफसरों और BJP नेताओं को फोन करने वाले दो साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार