रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार एक महिला चला रही थी। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार की चपेट में दोपहिया वाहन चालक और राहगीर आ गए। टक्कर से कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों का अभी तक आधिकारिक रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Source: Source