पठानकोट के धार कलां ब्लॉक के गांव बिरकुली में एक परिवार बिजली के झुके खंभे के कारण लगातार भय के साये में रह रहा है। बरसाती नाले में लगा खंभा टेढ़ा होने से एलटी लाइन की तार मकान की छत से टकरा रही है। इससे किसी भी समय बड़ा बिजली हादसा होने की आशंका बनी हुई है। प्रभावित परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। पीड़ितों के अनुसार हर रात उन्हें दुर्घटना का डर सताता है। परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। स्थानीय समाजसेवी और पूर्व सरपंच के परिवार ने भी विभाग से खंभा दूसरी जगह लगाने की मांग की है। उन्होंने अपनी निजी जमीन उपलब्ध कराने के साथ मशीनरी और मजदूरी का खर्च उठाने की भी पेशकश की है। इसके बावजूद विभाग ने अब तक खंभे को स्थानांतरित नहीं किया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की अपील की है। क्षेत्रीय जूनियर इंजीनियर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।

Source: Source