रेवाड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने किया। कार्यकर्ता जिला सचिवालय में ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन उपायुक्त के ग्रीवेंस बैठक में होने की जानकारी मिली। इसके बाद वे बाल भवन पहुंचे और डीसी से मिलने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। कुछ समय बाद उपायुक्त ने बाहर आकर कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। चिरंजीव राव ने कहा कि युवाओं से जुड़े मामलों में केवल घोषणाओं के बजाय ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के हितों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग भी दोहराई। पूर्व विधायक ने मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कांग्रेस के प्रदर्शन को राजनीतिक प्रयास बताते हुए सरकार की कार्रवाई का बचाव किया। Source: Source Post navigation सिरसा में सांसद कुमारी शैलजा की दिशा बैठक, विकास कार्यों पर अधिकारियों से लेंगी रिपोर्ट NEET विवाद और लाठीचार्ज के विरोध में अहीर रेजिमेंट मोर्चा का प्रदर्शन, देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी