हरियाणा के पानीपत जिले में समालखा पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान गांव गढ़ी सिकंदरपुर निवासी अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करता था। टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक चोरी की बाइक लेकर इलाके में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। उसने बताया कि चोरी की बाइकों को सेक्टर 29 की एक खंडहर बिल्डिंग में छिपाकर रखता था। पुलिस ने बरामद वाहनों को कब्जे में ले लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है। Source: Source Post navigation जयपुर में फर्जी पहचान के मामले में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, जांच में जुटी एजेंसियां सहारनपुर मंदिर चोरी का खुलासा, कान्हाजी का झूला समेत सामान बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार