उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में कथित तौर पर प्रलोभन और मानसिक दबाव के जरिए धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर आर्थिक सहायता और अन्य लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। मामले में अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Source