मोगा जिला पुलिस ने नशा तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान हेरोइन, नशीली गोलियां, अवैध शराब, ड्रग मनी और सोने के आभूषण बरामद किए गए। थाना सिटी साउथ पुलिस ने एक आरोपी से 24 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की। निहाल सिंह वाला पुलिस ने एक आरोपी के पास से हेरोइन और नशीली गोलियां पकड़ीं। एक अन्य कार्रवाई में 52 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बधनी कलां पुलिस ने भी नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। कोट ईसे खां पुलिस ने महिला आरोपी से हेरोइन, गोलियां, नकदी और सोने के आभूषण बरामद किए। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Source: Source