बीजापुर जिले के भोपालपटनम में भाजपा ने नगर पंचायत चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन किया है। सदस्यता कार्यक्रम में 372 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने युवाओं से पार्टी की विचारधारा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने की अपील की। नेताओं ने जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। भोपालपटनम नगर पंचायत में फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। ऐसे में चुनाव से पहले युवाओं का भाजपा में शामिल होना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। भाजपा ने इसे क्षेत्र में बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया है। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे आगामी चुनावों में भाजपा के लिए सकारात्मक और कांग्रेस के लिए चुनौती के रूप में देख रहे हैं। Source: Source Post navigation पंचायत विधेयक में बदलाव की तैयारी, प्रधानों की वित्तीय शक्तियां सीमित करने वाले संशोधन आज पेश हो सकते हैं नकोदर में विधायक इंदरजीत कौर मान ने विकास कार्यों का लिया जायजा, पंचायतों को ग्रांट खर्च करने के निर्देश