बलौदाबाजार जिले के सकरी के पास यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। रॉयल ट्रेवल्स की बस रायपुर से बलौदाबाजार जा रही थी। दुर्घटना में 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत अभियान शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस पहुंचने से पहले यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भी अस्पताल प्रशासन को उपचार में लापरवाही नहीं बरतने को कहा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई है। Source: Source Post navigation CJP प्रदर्शन में घायल प्रदर्शनकारी अस्पताल से डिस्चार्ज, पुलिस ने पेलेट गन इस्तेमाल के दावे से किया इनकार मातृत्व के बिना समाज का निर्माण और पोषण असंभव: मोहन भागवत