महासमुंद नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नगर पालिका की टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों में अचानक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों के पास से करीब 4 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। टीम की कार्रवाई से बाजारों में व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने मौके पर ही प्लास्टिक सामग्री हटाकर आगे उपयोग नहीं करने का आश्वासन दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और पशुओं के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि व्यापारियों को पहले भी नियमों का पालन करने की समझाइश दी जा चुकी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई जारी रहेगी। नगर पालिका ने लोगों से कपड़े, जूट और अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का उपयोग करने की अपील की है। Source: Source Post navigation पांच साल बाद परिवार से मिली बिछड़ी महिला, मेले से लापता होने के बाद घरवालों ने मान लिया था मृत बेनूर बस स्टैंड से थाना मार्ग पर गड्ढों का खतरा, बारिश में बढ़ी हादसों की आशंका