कनाडा के टोरंटो में अमृतसर के घन्नुपुर इलाके की 26 वर्षीय नवनीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि शरणजीत नाम का युवक कई महीनों से नवनीत का पीछा कर रहा था। परिजनों के अनुसार, इस संबंध में कनाडा पुलिस को पहले ही शिकायत दी गई थी। घटना वाले दिन नवनीत बैंक जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़ी थी और अपने भाई से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बातचीत के दौरान उसने शरणजीत के वहां आने की जानकारी दी। इसके कुछ ही देर बाद फोन गिर गया और संपर्क टूट गया। बाद में परिवार को नवनीत की हत्या की सूचना मिली। नवनीत करीब पांच साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे वर्क परमिट मिला और फिर स्थायी निवास मिलने के बाद वह बैंक में नौकरी कर रही थी। परिवार ने भारत सरकार से नवनीत का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने में सहायता की अपील की है। परिजनों ने बताया कि नवनीत करीब एक माह पहले चार साल बाद अमृतसर आई थी और 29 जून को वापस कनाडा लौटी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation चीन की रोबोट तकनीक ब्रिटेन के रिटेल सेक्टर को बदलने की दिशा में बढ़ी NASA के Swift स्पेस टेलीस्कोप पर संकट, खराब रेस्क्यू यान से पृथ्वी पर गिरने का खतरा