हरियाणा के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने JBT/CV से TGT म्यूजिक पद पर पदोन्नति से जुड़े मामलों पर सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) को सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कहा है कि पात्र शिक्षकों के सभी लंबित प्रमोशन केस 13 अगस्त 2026 तक हर हाल में निदेशालय भेजे जाएं। इस प्रक्रिया को ‘मोस्ट अर्जेंट’ श्रेणी में रखा गया है। हाल ही में विभिन्न विषयों में JBT/CV से TGT पदों पर पदोन्नति की गई थी, लेकिन कई पात्र शिक्षकों के आवेदन निर्धारित समय के बाद प्राप्त हुए थे। ऐसे शिक्षकों को विभाग ने अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है। सभी मामलों की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों जमा करना अनिवार्य होगा। इसके साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अपडेटेड ACR, स्पेशल ACR, NOC और समरी शीट संलग्न करनी होगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि किसी पात्र शिक्षक के प्रमोशन से वंचित रहने या भविष्य में कानूनी विवाद होने पर संबंधित DEEO व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा 15 लंबित प्रमोशन मामलों की अद्यतन रिपोर्ट भी तत्काल मांगी गई है। राज्य स्तरीय वरिष्ठता सूची के आधार पर सभी पात्र मामलों की समीक्षा कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। Source: Source Post navigation फर्जी प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती का बड़ा खुलासा, मैनपुर में 165 संदिग्ध नियुक्तियां फिर जांच के घेरे में IIT खड़गपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर ने की आत्महत्या, दो साल में सातवीं मौत से चिंता बढ़ी