IIT खड़गपुर के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. पुल्लागुरम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले थे। पेशेवर कारणों से वह IIT खड़गपुर परिसर के क्वार्टर में अकेले रह रहे थे। बुधवार दोपहर पड़ोसियों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने कैंपस सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। IIT खड़गपुर में पिछले दो वर्षों में ऐसी सातवीं मौत का मामला सामने आने से चिंता बढ़ गई है। प्रशासन घटना के कारणों का पता लगाने में जुटा है। Source: Source Post navigation हरियाणा में JBT शिक्षकों को TGT प्रमोशन का अंतिम मौका, 13 अगस्त तक भेजने होंगे सभी लंबित केस देश के 1 लाख से ज्यादा स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक, आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले