असम के शिवसागर जिले का हिलोनी नेपाली खुटी गांव भीषण बाढ़ की चपेट में आ गया। नागालैंड में हुई भारी बारिश के कारण दिखो नदी उफान पर आ गई। तेज बहाव वाले बाढ़ के पानी ने गांव के घरों को बहा दिया। महज एक घंटे में गांव का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। बाढ़ से करीब चार हजार मवेशी भी बह गए। इस आपदा में कई परिवारों की आजीविका पूरी तरह प्रभावित हुई है। डेयरी कारोबार से जुड़े लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। तीन लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। प्रभावित ग्रामीण अब सीमित संसाधनों के बीच अपनी जिंदगी दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।

Source: Source