राजनांदगांव के मोहारा वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीकेज मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने प्लांट संचालक और गैस सप्लायर को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार गैस टर्नर लीकेज होने से प्लांट में क्लोरीन गैस फैल गई थी। इस घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए जिम्मेदार एजेंसियों से जवाब मांगा गया है। नोटिस एसोसिएट इंटरप्राइजेस राजनांदगांव और एसएमसी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ठाणे महाराष्ट्र को भेजा गया है। दोनों पक्षों को 24 घंटे के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समय पर जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। मामले में लापरवाही की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Source