करनाल जिले के बरसत गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने शनिवार सुबह औचक निरीक्षण किया। प्रार्थना सभा शुरू होने से पहले उनके पहुंचने से स्कूल में हलचल मच गई। निरीक्षण की शुरुआत में उन्होंने शिक्षकों का उपस्थिति रजिस्टर जांच के लिए अपने कब्जे में लिया। इसके बाद प्रार्थना सभा की गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने कक्षाओं का दौरा कर बिजली, पंखों और छात्रों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में छात्रों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई का स्तर भी परखा। शिक्षकों की कार्यशैली और शिक्षण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता और रसोई की व्यवस्था की जांच की गई। बच्चों से भोजन के बारे में उनकी राय भी ली गई। स्कूल के शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करना है, न कि भय का माहौल बनाना। निरीक्षण में मिली छोटी कमियों को दूर करने के लिए स्कूल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। Source: Source Post navigation डीयू ने यूजी लॉ स्पॉट राउंड-3 प्रवेश कार्यक्रम जारी किया, 3 अगस्त तक सीट की पुष्टि अनिवार्य रिम्स की बड़ी उपलब्धि, गर्भ में ही होगी आनुवांशिक बीमारियों की पहचान की सुविधा शुरू