चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट में एक प्रॉपर्टी डीलर पर हमले का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में कई युवक एक व्यक्ति को घेरकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि बदमाशों ने पहले कार से रास्ता रोककर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद उस पर लात-घूंसे, डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया। वीडियो में हमलावर युवक को सड़क पर गिराकर भी पीटते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी कारोबारी आदित्य शर्मा का कुछ लोगों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हमले की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। मामले में तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation डबरा में श्रद्धालुओं से भरे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल; महिला का पैर कटा टेक एक्सपर्ट बनकर पुलिसकर्मियों के बीच रहा जैश-ए-मोहम्मद संदिग्ध, सुवेंदु अधिकारी की गतिविधियों पर नजर रखने का आरोप