राजनांदगांव में पूर्व विधायक शहीद उदय मुदलियार की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। नेताओं ने उदय मुदलियार के जनसेवा, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के योगदान को याद किया। सतनाम भवन में आयोजित सभा में उनके जीवन और विचारों पर चर्चा की गई। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि उनका जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित था। उन्होंने सामाजिक सद्भाव और जनहित के मुद्दों के लिए लगातार काम किया। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश राठौर ने उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन को याद किया। भागवत साहू ने उन्हें राजनांदगांव की जनता से जुड़े जननायक के रूप में बताया। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर फल वितरण किया। वक्ताओं ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

Source: Source