अमृतसर के अजनाला क्षेत्र की चमियारी पुलिस चौकी के बाहर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर छह दिन का रिमांड हासिल किया है। नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 20 और 21 जुलाई की रात बाइक सवार नाबालिग और करणबीर सिंह ने चौकी के बाहर दो पेट्रोल बम फेंके थे। हालांकि बम चौकी के गेट तक नहीं पहुंच सके और ईंटों वाले रास्ते में गिरकर आग लग गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने मनीदीप सिंह, करणबीर सिंह उर्फ गोरा और प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर घटना के पीछे की साजिश का पता लगाया जा रहा है। एसएसपी देहाती कंवलप्रीत सिंह ने आरोपियों के पाकिस्तानी आईएसआई हैंडलर राणा बाई से संपर्क होने की बात कही है। पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश भी कर रही है। Source: Source Post navigation रेवाड़ी में भैंस चोरी गिरोह का खुलासा, यूपी का बड़तौली बना था चोरी के पशुओं का ठिकाना लुधियाना में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, गर्भवती होने के बाद परिवार को हुई जानकारी