लुधियाना में पंजाब वक्फ बोर्ड की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। टीम वक्फ बोर्ड की जमीन का कब्जा लेने गांव जस्सियां पहुंची थी। आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। हमले में वक्फ बोर्ड के रेंट कलेक्टर मोहम्मद अदनान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार टीम पुलिस सहायता के साथ कब्जा लेने पहुंची थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। आरोप है कि इसके बाद लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हमला कर दिया। थाना हैबोवाल पुलिस ने पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही है। Source: Source Post navigation महराजगंज में संपत्ति विवाद में शिक्षिका बहू पर ससुर की हत्या का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार लुधियाना में सड़क पर पटाखे फोड़कर जन्मदिन मनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा 7 हजार का चालान