लुधियाना में पत्नी का जन्मदिन मनाने के दौरान सड़क पर आतिशबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। साउथ सिटी रोड और फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर पटाखे फोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में युवक व्यस्त सड़क पर 60 शॉट वाले पटाखे चलाते नजर आए। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। इससे पहले पुलिस ने युवकों को रोककर चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने फ्लाईओवर पर पटाखे फोड़े। घटना से राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद लुधियाना पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग के मामले में 7 हजार रुपए का चालान काटा। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation लुधियाना में वक्फ बोर्ड टीम पर हमला, कब्जा लेने पहुंची टीम के रेंट कलेक्टर से मारपीट; केस दर्ज सात राज्यों से बरामद किए गए 300 गुम मोबाइल, पुलिस ने असली मालिकों को लौटाए