हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली रोड स्थित बालाजी मार्केट के पास सड़क हादसा हुआ। पैदल जा रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक युवक शिव पूजन की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त अभी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक शिव पूजन अहमदाबाद की एक कंपनी में काम करता था। वह छुट्टी के बाद वापस अहमदाबाद जाने के लिए रेवाड़ी आया था। हादसे के समय वह अपने दोस्त मोनू के साथ बालाजी मार्केट से अभय सिंह चौक की ओर जा रहा था। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। Source: Source Post navigation चंदौली में युवक की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल, पुराने विवाद में हमला करने का आरोप जालंधर स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस ने 3 युवतियों और एक युवक को किया गिरफ्तार