जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी भूपेंद्र कुमार भैना की मौत हो गई। 28 वर्षीय भूपेंद्र अपनी पत्नी के साथ एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करने के लिए कश्मीर गए थे। शुक्रवार शाम हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले मजदूरों की पहचान और नाम पूछे। इसके बाद चुनिंदा लोगों पर गोलीबारी की गई। भूपेंद्र अपने दो वर्षीय बेटे को गांव में अपनी बहन और दादी की देखरेख में छोड़कर रोजगार के लिए कश्मीर गए थे। वह कुछ समय पहले गांव आए थे और करीब तीन महीने पहले दोबारा काम पर लौटे थे। उनके माता-पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण पीड़ित परिवार से मिलकर सहायता का भरोसा दे रहे हैं। ग्राम पंचायत ने भी हरसंभव सहयोग देने की बात कही है। Source: Source Post navigation मंदसौर में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने भारी मात्रा में केमिकल और उपकरण किए जब्त कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: सक्ती के प्रवासी मजदूर दीपक रात्रे की गोली मारकर हत्या