पंजाब के फाजिल्का जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। आरोपी ने किराना दुकान का सीसीटीवी कैमरा खराब होने की गलतफहमी में चोरी की योजना बनाई। देर रात उसने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गल्ले का ताला तोड़कर करीब 25 हजार रुपये नकद निकाल लिए। आरोपी ने नकदी को एक पॉलिथीन में भरकर मौके से फरार हो गया। अगली सुबह दुकान मालिक ने शटर और ताले टूटे देखे तो चोरी का पता चला। उन्होंने सीसीटीवी ठीक कराने के लिए मैकेनिक को बुलाया। जांच में पता चला कि कैमरा खराब नहीं था, बल्कि पूरी रात रिकॉर्डिंग कर रहा था। फुटेज में आरोपी की पूरी करतूत साफ दिखाई दी। दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी और आगे की जांच जारी है। Source: Source Post navigation भिलाई में पीछा करने के आरोप पर युवती ने बीच सड़क युवक का किया सामना, पुलिस जांच में जुटी चंडीगढ़ में बेदखली कार्रवाई के दौरान हाईकोर्ट के वकील पर महिला को गोली मारने का आरोप