छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली बंदरों के हमले का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरी कला गांव में बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया गया कि एक जंगली बंदर ने पांच माह के मासूम बच्चे को पालने से उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। बच्चे को तुरंत बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है और जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है। गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर पहले भी कई बार बस्ती में नुकसान पहुंचा चुके हैं। प्रशासन और वन विभाग से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। Source: Source Post navigation चित्रकूट में 84 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार NSUI प्रदर्शन के बाद जयपुर ने रेलवे से जल टैंकों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा