हरियाणा के सिरसा जिले में ऐलनाबाद सीआईए टीम ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी और मादक पदार्थ से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस को तलाश था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऐलनाबाद निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर यह कार्रवाई की। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने उससे आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ऐलनाबाद थाना पुलिस को सौंप दिया गया। थाना पुलिस अब उससे जुड़े मामलों की जांच आगे बढ़ाएगी। जिला पुलिस ने अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने आम लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Source: Source