दुर्ग पुलिस ने जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ वर्ष 2026 में बड़ी कार्रवाई की है। जनवरी से अब तक 120 मामलों में 477 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान 39.29 लाख रुपये नकद और 1.65 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने 522 मोबाइल, 32 लैपटॉप और 70 बाइक-कार भी बरामद की हैं। जुआ के 30 मामलों में 221 आरोपियों को पकड़ा गया है। सट्टे के 65 मामलों में 155 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ऑनलाइन सट्टे के 25 मामलों में 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब केवल छोटे स्तर के आरोपियों तक सीमित नहीं रहकर पूरे गिरोह और संचालकों की जांच कर रही है। डिजिटल साक्ष्य, बैंक लेनदेन, यूपीआई ट्रांजेक्शन और मोबाइल डेटा के आधार पर नेटवर्क की पहचान की जा रही है। कई मामलों में संगठित अपराध से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस अपराध से अर्जित संपत्ति और आर्थिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि संगठित जुआ और सट्टा गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Source: Source