हरियाणा के सिरसा में एक थार चालक द्वारा कार का पीछा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में थार चालक कथित रूप से दूसरी गाड़ी को बार-बार ओवरटेक करता और अचानक ब्रेक लगाता नजर आ रहा है। आरोप है कि चालक ने रास्ते में गाड़ी को परेशान करने के लिए कई बार कट मारे और स्टंटबाजी की। घटना ढुकड़ा से सिरसा रोड के बीच की बताई जा रही है। पीड़ित व्यक्ति के अनुसार, थार चालक ने पहले शराब के ठेके से शराब ली और फिर उसकी गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील इशारे भी किए और धमकी भरे अंदाज में व्यवहार किया। वायरल वीडियो में कार सवार व्यक्ति आरोपी को चेतावनी देते हुए भी दिखाई दे रहा है। उसने दावा किया कि आरोपी पहले भी गांव में विवाद कर चुका है। घटना के दौरान काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। थार चालक द्वारा कार रोकने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस जांच और कार्रवाई को लेकर जानकारी का इंतजार है। Source: Source Post navigation लुधियाना में चाकू दिखाकर मोबाइल लूट की कोशिश, लोगों ने तीन स्नेचरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा